फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Meeting to bring no-confidence motion against NC chairman, councilors will conduct secret ballot

नप चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बैठक आज, पार्षद करेंगे गुप्त मतदान

Fri, 30 Oct 2020 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Meeting to bring no-confidence motion against NC chairman, councilors will conduct secret ballot
नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आज लघु सचिवालय में पार्षदों की बैठक होगी। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पार्षद मतदान करेंगे। इस संदर्भ में नप चेयरमैन ने एसडीएम को पत्र लिखकर गुप्त मतदान करवाने की मांग की है। चेयरमैन ने बताया कि पार्षदों पर राजनीतिक दबाव या प्रलोभन दिए जाने का अंदेशा है। इसके चलते ही गुप्त मतदान की मांग की गई है। एसडीएम विरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्षदों का मतदान गुप्त रूप से करवाया जाएगा और बैठक की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 26 फरवरी को 14 पार्षदों ने चेयरमैन संजय छपारिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र तत्कालीन डीसी को सौंपे थे। इसके बाद प्रशासन ने बैठक की तारीख तय की थी और चेयरमैन संजय छपारिया अविश्वास प्रस्ताव लाने पर हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने के पक्षधर पार्षदों ने स्टे हटवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गत दो अक्तूबर को चेयरमैन ने अपनी स्टे याचिका वापिस ले ली थी। इसके बाद प्रशासन ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 30 अक्तूबर को बैठक बुलानी तय की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बैठक की जाएगी। वीरवार को नप चेयरमैन ने एसडीएम को पत्र लिखकर गुप्त मतदान करवाने की मांग की है। इसकी एक प्रति राज्य चुनाव आयुक्त और उपायुक्त राजेश जोगपाल के पास भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गुप्त मतदान करवाया जाएगा। प्रशासन की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
विरेंद्र सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed