फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   meat market will be made

Charkhi Dadri News: शहर में बनेगा मीट मार्केट, जल्द शुरू होगी कवायद

Thu, 09 Jan 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
meat market will be made
- करीब दो दशक पहले बना स्लाॅटर हाउस हो चुका जर्जर, अब शहर के समीपवर्ती क्षेत्र में मीट मार्केट बनाने की तैयारी
विज्ञापन

- नगर परिषद सदन ने पास किया प्रस्ताव, अधिकारी जल्द शुरू करेंगे कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में अलग-अलग जगहों पर चल रहीं मीट की दुकानों को जल्द ही एक जगह पर लाने की तैयारी है। इसके लिए शहर में मीट मार्केट बनाया जाएगा। जल्द ही पार्षदों के सुझाव के अनुसार अधिकारी निरीक्षण कर जगह तय करेंगे और इसके बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। अहम बात यह है कि नगर परिषद सदन की बैठक में इस एजेंडे पर मुहर लग चुकी है।
शहर में करीब दो दशक पहले स्लाॅटर हाउस का निर्माण कराया गया था। वहां जगह का अभाव होने के चलते सभी मीट शॉप संचालक शिफ्ट नहीं हो पाए थे। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। नतीजा यह निकला कि लाखों खर्च कर कलियाणा रोड पर बनाया गया स्लाॅटर हाउस भवन रख-रखाव के अभाव में जर्जर हो गया। लंबे समय से इसकी स्थिति जस की तस है। अधिकारियों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

गत दिनों महेंद्रगढ़ रोड पर रखे मीट बेचने के खोखाें को नगर परिषद टीम ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत ध्वस्त किया था। उसके बाद से ही इनके संचालक उन्हें जगह मुहैया कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जनवरी को आयोजित नगर परिषद सदन की बैठक में भी रायशुमारी के लिए नगर पार्षदाें के समक्ष यह मुद्दा रखा गया था। उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पार्षद विनोद वाल्मीकि ने अधिकारियों को जगह का भी सुझाव दिया था। उस दौरान नगर आयुक्त विश्वजीत चौधरी ने एक्सईएन व अन्य अधिकारियों को जगह का निरीक्षण करने के बाद प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, अभी जगह पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन, जल्द मीट मार्केट निर्माण की योजना सिरे चढ़ने की उम्मीद है।

- इन अलग-अलग जगहों पर चल रहीं मीट की दुकानें
फिलहाल शहर में कोई स्थायी मीट मार्केट नहीं है। इस समय रेलवे रोड क्षेत्र, महेंद्रगढ़ रोड, कनीना मोड़ के समीप अलग-अलग जगहों पर मीट की दुकानें चल रही हैं। रिहायशी क्षेत्र में चल रहीं इन दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग लोग कई बार उठा चुके हैं। अब जाकर उनकी मांग परवान चढ़ती नजर आ रही है।

- मुर्दा मवेशी टेंडर प्रक्रिया भी जल्द होगी पूरी
शहर में मृत जानवरों को उठाने का ठेका किसी एजेंसी के पास नहीं है। गाय, बंदर या अन्य पशु के मरने पर पशु प्रेमी या गोसेवक अपने स्तर पर इनके शव दफनाते हैं। अब नगर परिषद सदन ने मुर्दा मवेशी का ठेका देने का टेंडर आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है। जल्द ही अधिकारी टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाने का प्रयास करेंगे।


वर्सन:
मीट की दुकानों को एक ही जगह लाने की योजना है। सदन में मीट मार्केट बनाने के एजेंडे व मुर्दा मवेशी का ठेका देने के एजेंडे पास किए जा चुके हैं। जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवा ली जाएंगी।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद

फोटो 09
गत दिनों महेंद्रगढ़ रोड पर ध्वस्त किए मीट बेचने के रखे खोखे। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed