फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Market Open,timeing

अब सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार

Mon, 06 Jul 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Market Open,timeing
जिलाधीश शिवप्रसाद शर्मा ने कहा है कि दादरी जिला में बाजार अब सुबह नौ बजे से शाम को सात बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पहले बाजार को शाम छह बजे तक खुला रखने की छूट थी। शाम के समय में अब दो घंटे की ओर रियायत दी गई है।
विज्ञापन

डीसी की ओर से सोमवार को जारी किए आदेश में कहा गया है कि बाजार सुबह नौ बजे से शाम को सात बजे तक खुले रह सकते हैं। यह आदेश अनलॉक फेज-दो में 31 जुलाई तक लागू रहेंगे। जिलाधीश ने कहा है कि इस दौरान एक दुकान पर पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। दुकान पर उपभोक्ता सोशल डिस्टेंस पर खड़े होंगे। दुकान के सामने पार्किंग करने पर पाबंदी रहेगी। काउंटर को दुकानदार बार-बार सैनिटाइजर से साफ करेंगे। हर दुकान पर सैनिटाइजर होना चाहिए। कोरोना के प्रति कहीं लापरवाही दिखाई दी तो ऐसे मामले में प्रशासन कार्रवाई करेगा। राजस्व अधिनियम के तहत ये बाजार सोमवार से शनिवार तक ही खुलेंगे, रविवार को केवल डेयरी व दवाओं की दुकान खोली जा सकती है।
विज्ञापन

दुकानदार के बाहर सामान रखा तो होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने कहा है कि किसी भी दुकान पर भीड़ नहीं होनी चाहिए। बाजारों की व्यवस्था बनाए रखने में व्यापारिक संगठन भी सहयोग करेंगे। दुकान के बाहर कोई सामान नहीं होना चाहिए। बाजार में या किसी सार्वजनिक स्थान पर थूकना मना है। ऐसा ना करें व महामारी से बचकर रहने के उपाय पुख्ता रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed