फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Man cheated of Rs 4 lakh on the pretext of getting his son recruited as GD constable

Charkhi Dadri News: बेटे को जीडी कांस्टेबल भर्ती करवाने का झांसा देकर व्यक्ति से 4 लाख ठगे

Wed, 26 Jun 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Man cheated of Rs 4 lakh on the pretext of getting his son recruited as GD constable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। राजस्थान की सूरजगढ़ तहसील के उरीका गांव निवासी प्रीतम सिंह से उसके बेटे को जीडी कांस्टेबल लगवाने का झांसा देकर उसके गांव के एक व्यक्ति ने चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने दादरी एसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने उरीका निवासी राजसिंह और दादरी शहर के प्रेमनगर कॉलोनी निवासी महिला सुमन पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में उरीका गांव निवासी सुमित पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि उसने कांस्टेबल जीडी, एसएसएफ एवं राइफलमैन जीडी भर्ती के लिए फार्म भरा था। परीक्षा के लिए उसका केंद्र उत्तर-प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 62 में आया था। सुमित ने बताया कि प्रवेश प्रमाण पत्र आने के बाद उसके गांव का भैंस व्यापारी राजसिंह उनके घर आया। राजसिंह ने उसके पिता प्रीतम सिंह से कहा कि वे आठ लाख रुपये में सुमित को नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन

2 मार्च 2024 को राजसिंह उन्हें चरखी दादरी की प्रेमनगर कॉलोनी निवासी सुमन से मिलवाने ले आया। राजसिंह ने उन्हें बताया कि आगे की प्रक्रिया की जानकारी सुमन ही उन्हें देगी। उसका पिता, गांव निवासी राकेश व धर्मपाल सुमन से मिलने दादरी पहुंचे। यहां सुमन ने उनका काम करवाने का आश्वासन दिया और उसके पिता प्रीतम सिंह से अन्य लोगों की मौजूदगी में चार लाख रुपये ले लिए और बाकी चार लाख रुपये नौकरी लगने के बाद घर आकर देने की बात कही। शिकायतकर्ता सुमित का कहना है कि परीक्षा में वह पास नहीं हुआ और जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो राजसिंह और सुमन ने उन्हें धमकी दी। अब परेशान होकर वे एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने राजसिंह और सुमन के खिलाफ धारा 420,406 और 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइट हैक कर परीक्षा पास करवाने की कही बात
शिकायतकर्ता सुमित ने बताया कि राजसिंह ने उन्हें कहा था कि सुमन साइट हैक कर उसकी ऑनलाइन परीक्षा पास करवा देगी। 50 प्रतिशत रकम सुमन काम होने के बाद लेगी। सुमित ने एसपी पूजा वशिष्ठ को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता ने जब सुमन को चार लाख रुपये दिए तो उसका वीडियो बना लिया था। इसमें रुपये देने से लेकर आरोपी पक्ष की सभी बातें हैं। पैसे लेने के बाद वह ये कहते नजर आ रहे हैं कि आप बेटे को पेपर देने भेज देना, आगे का काम हमारा है। सबूत के तौर पर शिकायतकर्ता ने वीडियो भी पुलिस को दी है।




वर्सन:
इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायत आई थी। इसके आधार पर उरीका निवासी राजसिंह और दादरी की प्रेमनगर निवासी महिला सुमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। - रमेश कुमार, एसएचओ, दादरी शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed