फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lost youth body found

Charkhi Dadri News: खोरड़ा से पांच दिन पहले लापता युवक का शव बलकरा के खेत में मिला

Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
lost youth body found
फोटो- 01
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में कागजी प्रक्रिया पूरी करते जांच अधिकारी। संवाद
-झज्जर जिले के गांव खोरड़ा का निवासी था कपिल, मानसिक रूप से था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। खोरड़ा गांव से 5 दिन पहले लापता हुए युवक का शव सोमवार को बलकरा गांव के खेत में मिला है। मृतक कपिल (32) वर्षीय कपिल मानसिक रूप से परेशान रहता था। चिड़िया चौकी पुलिस ने कपिल के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की और दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कपिल दो भाइयों में बड़ा था। वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने उससे बातचीत भी की, लेकिन, उसने कुछ नहीं बताया। 11 जून को घर से बिना बताए अचानक निकल गया। इसके बाद परिजनों ने झाड़ली पुलिस चौकी में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 9 बजे चिड़िया चौकी पुलिस को सूचना मिली कि बलकरा गांव में खेत में शव पड़ा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर विभागीय प्रक्रिया की। बाद में पुलिस टीम ने पहचान की प्रक्रिया शुरू की। पहचान होने पर परिजनों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर दादरी नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, चिड़िया पुलिस चौकी राहुल ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम की ओर से मौका मुआयना किया गया। शव को कब्जे में लेकर पीजीआई रोहतक भेजा गया। यहां से बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव तीन दिन पुराना था और गल चुका था। मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई।

- पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा शव
पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। पुलिस ने कपिल के भाई कृष्ण के बयान पर कागजी प्रक्रिया पूरी की। दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। शव गल चुका था। इससे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया है।

- तीन दिन पुराना है शव
पुलिस के मुताबिक, शव काफी सड़ चुका है। पहचान में भी नहीं आ रहा है। कपिल की मौत लगभग 3 दिन पहले हुई है। शव गल चुका था। शव की पहचान उसके कपड़ों और शिकायत में बताई गई पहचान के आधार पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed