फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   less woman candidates for bar election

Charkhi Dadri News: बार चुनाव में महिलाओं ने नहीं दिखाई ज्यादा दिलचस्पी

Fri, 03 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
less woman candidates for bar election
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव लड़ने में महिलाओं ने अधिक रुचि नहीं दिखाई है। अब तक हुए आठ चुनावों में केवल एक बार ही महिला अधिवक्ता ने उपप्रधान का चुनाव लड़ा है। फिलहाल, कोर्ट में करीब 115 महिला अधिवक्ता कार्यरत हैं।
वर्ष 2016 से जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुरू हुए थे। इस दौरान महिला अधिवक्ताओं की संख्या कम थी। लेकिन, समय के साथ अधिवक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कुल अधिवक्ताओं की संख्या 1100 पहुंच चुकी है। पहले तीन चुनाव बीतने के बाद किसी महिला ने एसोसिएशन में पद की चाहत दिखाई। इसके बाद अधिवक्ता नरेश कुमारी ने वर्ष 2019 में उपप्रधान का चुनाव लड़ा और इसमें उन्होंने सफलता हासिल की। एक साल तक उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।
विज्ञापन

आज तक अन्य किसी महिला अधिवक्ता ने चुनाव नहीं लड़ा है। महिला उप प्रधान बनने का रिकॉर्ड भी नरेश कुमारी के नाम है। उस दौरान ऋषिपाल पहल बार प्रधान चुने गए और नरेश कुमारी उप प्रधान बनीं। इसके बाद से नरेश कुमारी ने भी चुनाव में दिलचस्पी नहीं दिखाई और अन्य महिला अधिवक्ता भी आगे नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब महिलाओं की संख्या बढ़ चुकी है। उन्हें भी कुछ समस्याएं रहती हैं। इस दफा होने वाले चुनाव में महिला अधिवक्ताओं के चुनाव लड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed