फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Learned the nuances of badminton

Charkhi Dadri News: 30 खिलाड़ियों ने सीखीं बैडमिंटन की बारीकियां

Wed, 19 Jun 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Learned the nuances of badminton
चरखी दादरी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से हीरा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका लाभ 30 खिलाड़ी उठा रहे हैं। ये खिलाड़ी स्टेडियम परिसर में बैडमिंटन की बारीकियां सीख रहे हैं। शिविर का समापन 20 जून को होगा और अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि यह शिविर लड़कों और लड़कियों दोनों के वर्ग में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 20 लड़कें और 10 लड़कियां प्रशिक्षण ले रहीं हैं। इस दौरान सभी खिलाड़ियों की प्रगति पर नजर रखने के लिए उनके बीच नियमित अंतराल पर मैत्री मैचों का आयोजन किया जा रहा है। इससे वे शिविर में सीखे गए अपने खेल कौशल को आजमाकर अपना हुनर दिखा सकते हैं। इससे उन्हें मैदान में उतरने का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को खिलाड़ियों को केवल प्रशिक्षण दिया गया। 20 जून को मैच के साथ शिविर का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में युवाओं को बैडमिंटन खेल के लिए आकर्षित करने के लिए शिविर आयोजित किया गया है। इससे जिले के युवा अन्य खेलों के अलावा बैडमिंटन में भी अपना नाम कमा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article