फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   laghu sachivalay will ready soon

Charkhi Dadri News: निर्माणाधीन लघु सचिवालय का कार्य अंतिम चरण में

Thu, 09 Jan 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
laghu sachivalay will ready soon
निर्माणाधीन लघु सचिवालय की साइट पर पहुंचकर नक्शा देखते नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी। स्रोत:
निरीक्षण के बाद चेयरमैन ने कहा-जल्द जनता को भवन समर्पित करेगी सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिलास्तरीय लघु सचिवालय भवन की सौगात जल्द ही सरकार जिलावासियों को देने जा रही है। चिड़िया रोड के समीप निर्माणाधीन लघु सचिवालय का वीरवार को नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने जायजा लिया। उन्होंने कार्य प्रगति पर अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सरकार जल्द ही जिलास्तरीय लघु सचिवालय भवन जनता की सेवा में समर्पित कर देगी।
बक्शीराम सैनी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दादरी जिला मुख्यालय पर अधिक से अधिक सुविधाएं आम लोगों को मुहैया कराई जाएं। लघु सचिवालय जैसी बड़ी परियोजना में इन्हीं में से एक है। इसके अलावा भी अन्य परियोजनाओं को लेकर वह सरकार तक सटीक जानकारी पहुंचा रहे हैं। ताकि, इनमें तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन

वीरवार को उन्होंने साइट पर पहुंचकर लघु सचिवालय का नक्शा देखा और अलग- अलग मंजिल पर बनाए गए विभागों के कार्यालयों की जानकारी भी ली। चेयरमैन ने कहा कि स्थानीय चिड़िया रोड पर नवनिर्माणाधीन लघु सचिवालय का काम तेजी से चल रहा है। यह आखिरी फेज का कार्य है, जो जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जेई सुमित, सुपरवाइजर अशोक, प्रवीन स्वामी, नितेश भारद्वाज, राकेश, अमरजीत, गब्बर सिंह, राजदेव व नितिन आदि मौजूद रहे।
फोटो 16
निर्माणाधीन लघु सचिवालय की साइट पर पहुंचकर नक्शा देखते नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed