फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   kharid barred due to server problem

Charkhi Dadri News: सर्वर ठप होने से मंडी में खरीद हुई बाधित, 25 हजार क्विंटल सरसों खरीदी

Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
kharid barred due to server problem
अनाज मंडी में सरसों के बैग भरते श्रर्मिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अनाज मंडी में वीरवार को दोपहर बाद सर्वर ठप होने से सरसों खरीद कार्य में बाधा आई। कर्मचारियों को ऑफलाइन टोकन काटने पड़े। वीरवार को 25 हजार क्विंटल सरसों की खरीद हुई। अब तक उठान 17 हजार क्विंटल हो चुका है।
गत 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। खरीद की प्रक्रिया अब तक सामान्य ही रही है। सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से खरीद कार्य शुरू में धीमा रहा है। अब जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है। सरसों से नमी की मात्रा भी कम होती जा रही है। ऐसे में खरीद का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ने लगा है। इससे किसानों व मार्केट बोर्ड के कर्मचारियों को राहत मिल रही है। नमी को लेकर किसानों व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक होती रही हैं।
विज्ञापन

वीरवार सुबह सरसों की खरीद के लिए टोकन जारी करने का काम शुरू हुआ। दोपहर बाद दो बजे सर्वर ठप होने पर टोकन जारी नहीं हो सके। इसके बाद ऑफलाइन खरीद कार्य शुरू किया गया। शाम तक मंडी में 25 हजार क्विंटल सरसाें की खरीद की गई। साढ़े तीन बजे सर्वर चालू हो गया। उसके बाद खरीद ने गति पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को एक हजार किसानों को गेटपास जारी किए गए। वीरवार तक मंडी परिसर से 17 हजार क्विंटल सरसों का उठान हाे चुका है। प्रतिदिन पांच से छह हजार क्विंटल सरसों का उठान हो रहा है।

वहीं, गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इसकी खरीद नहीं हो सकी। इन किसानों से गेहूं को सुखाने के लिए कहा गया है। मंडी में ही गेहूं काे सुखाया जा रहा है। उसके बाद खरीद की जाएगी।
वर्सन
दोपहर बाद सर्वर ठप हो गया था। सर्वर ठप होने पर ऑफलाइन खरीद की गई। किसानों को परेशान नहीं होने दिया गया। खरीद सुचारु रूप से की गई।
-विजय कुमार, सचिव, मार्केटिंग बोर्ड
फोटो 43 मंडी से सरसों का उठान करते श्रमिक। संवाद
फोटो 44 मंडी में दूर तक फैली सरसों की ढेरी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed