{"_id":"68d05aaaf2ee8f762e03804f","slug":"karmchari-sangh-protest-tomorrow-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144935-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रदेशभर में सर्व कर्मचारी संघ का रोष प्रदर्शन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रदेशभर में सर्व कर्मचारी संघ का रोष प्रदर्शन कल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ (एसकेएस) की ओर से अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 23 सितंबर को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन 10 सूत्री मांगपत्र के साथ होगा, जिसके उपरांत जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला प्रधान यशपाल सांगवान और जिला ऑडिटर सतबीर सरोहा ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार से संवाद किया जा रहा है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की शांति को कमजोरी न समझे। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।