फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   JJP will fight the civic polls strongly with alliance: Digvijay Chautala

जजपा गठबंधन के साथ मजबूती से लड़ेगी निकाय चुनाव : दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
JJP will fight the civic polls strongly with alliance: Digvijay Chautala
चरखी दादरी। निकाय चुनाव को लेकर जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने दादरी पहुंचकर वरिष्ठ पदाधिकारियों से राय-शुमारी की। इस दौरान उन्होंने पूर्व पार्षदों के साथ शहरवासियों की प्रमुख समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की। बैठक में जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दादरी शहर के लोगों ने कठिन से कठिन समय में भी अपना आशीर्वाद और समर्थन अजय सिंह चौटाला को दिया है। इसलिए आगामी नगर परिषद चुनाव में भी जजपा चेयरमैन उम्मीदवार बड़ी जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन

जजपा पदाधिकारियों व पूर्व पार्षदों ने दिग्विजय चौटाला को दादरी शहर में बनी पेयजल किल्लत, ठप सीवरेज सिस्टम व जल निकासी के स्थायी समाधान न होने की समस्या से अवगत करवाया। इस पर दिग्विजय चौटाला ने विश्वास दिलाया कि दादरी शहर की इन महत्वपूर्ण मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वो स्वयं भी पूरा प्रयास करेंगे। दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से आह्वान किया कि दादरी शहर के नगर परिषद के चुनाव के लिए तैयार रहें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी गठबंधन के साथ आगामी स्थानीय निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा नेतृत्व के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि होने के कारण हमारा पूरा प्रयास होगा कि दादरी नगर परिषद से गठबंधन का उम्मीदवार जननायक जनता पार्टी का सदस्य ही हो। इस अवसर पर हाऊसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट, संजीव मंदौला, सूरज बैनीवाल, राजेश फौगाट, मनफूल शर्मा, रविंद्र चरखी, लक्ष्मी बलौदा, राजेश सांगवान, रमेश लांबा, राजेंद्र सैनी, अतुल फौगाट, राजेश सोनी, मनोज वर्मा, सुभाष स्वामी, महेश गुप्ता, ऋषिपाल उमरवास, विनोद मौड़ी व संजीत धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed