फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   jbt examination

जेबीटी कोर्स की रिक्त सीटों पर आवेदन 25 तक

Thu, 24 Oct 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
jbt examination
डीएलएड (जेबीटी टीचर) दो वर्षीय कोर्स में रिक्त सीटों के लिए तीसरी बार आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। प्रदेश भर में 346 शिक्षण कॉलेजों में जेबीटी टीचर कोर्स के लिए करीब साढ़े 16 हजार सीटों पर गत अगस्त माह से दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद गुरूग्राम की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के जिन उम्मीदवारों ने 12 वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के पास कर रखी है वे इस कोर्स के लिए ऑवेदन कर सकते हैं। एससी वर्ग के लिए अंकों की सीमा 45 प्रतिशत है। ऑनलाइन आवेदन 25 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। 30 अक्तूबर को सांय तीन बजे सातवें राउंड की मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवार दो नवंबर तक अलॉट किए गए शिक्षण कॉलेज में अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद आठवें राउंड की मेरिट सूची तीन नवंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस सूची में चयनित उम्मीदवार पांच नवंबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। नौवें राउंड की मेरिट सूची सात नवंबर को जारी कर दी जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवारों को आठ नवंबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवानी होगी। सूची में नाम आने पर उम्मीदवार को ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर व सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed