{"_id":"6797e1035abbd53bf00b46bd","slug":"jain-muni-preaches-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130663-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति पाने के लिए बुरे गुणों का कर दें त्याग : विजय महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति पाने के लिए बुरे गुणों का कर दें त्याग : विजय महाराज
Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
छोटी बाजारी में मौजूद जैन मुनि व एसएस सभा सदस्य। स्रोत: जैन समाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आज के जीवन में अगर हमें सही में शांति पानी है तो अपने अंदर समाहित बुरे गुण पूरी तरह से त्यागने का प्रयास करें। बुराई के मार्ग पर चलकर धन वैभव तो पा सकते हैं, लेकिन, आत्मा की शांति कभी नहीं पाई जा सकती। ये बातें नगर में प्रवेश करने वाले गुरुदेव आचार्य सूरीश्वर महाराज के गणिवर्ण धर्मरत्न विजय महाराज ने कहीं।
जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ प्रधान सुरेंद्र मोहन जैन व पूर्व महासचिव धीरज जैन ने बताया कि नगर की सीमा से जैन नागरिकों ने सोमवार को छोटी बजारी स्थित बड़े जैन स्थानक में प्रवेश किया। जैन मुनि भिवानी से विहार कर आज दादरी नगर आए हैं। अब प्रतिदिन स्थानक में धर्म चर्चा की जाएगी।
इसमें मुनि महाराज सत्संग व अन्य विषयों पर सभी का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान सभा प्रधान इंद्र जैन, मुकेश जैन, नरेश जैन, प्रदीप गुप्ता, सूरजभान, महासचिव संजय जैन आदि मौजूद रहे।