फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In two months the people of Badhra will get all administrative facilities under one roof.

Charkhi Dadri News: दो माह में बाढड़ा की जनता को मिलेंगी एक ही छत्त के नीचे सभी प्रशासनिक सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
In two months the people of Badhra will get all administrative facilities under one roof.
 बाढड़ा में निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन। 
बाढड़ा। लघु सचिवालय निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। करीब 18 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

आगामी दो माह में भवन तैयार करने की समय सीमा निर्धारित की है। इस भवन की नींव 11 फरवरी 2022 को तत्कालीन डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने रखी थी। यहां सभी विभाग कार्यालय शुरू होंगे व न्यायिक सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में बाढड़ा तहसील को अपग्रेड करते हुए उपमंडल का दर्जा दिया था। पहले जमीन न मिल पाने के कारण भवन निर्मित नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

उपमंडल का दर्जा मिलते ही अनाज मंडी के किसान विश्राम गृह में सरकारी कामकाज होते थे। इसके बाद में पंचायत विभाग कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। इस समय सरकारी कार्यालय केनाल विश्राम गृह में संचालित हैं। उपमंडल रोजगार कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, सीडीपीओ, कानूनगो व पटवार भवन, कृषि विभाग किराये के भवनों में चल रहे हैं। इससे आमजन को कार्य के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन के हिस्से में भूतल पर एसडीएम भवन, उपमंडल कोर्ट, राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग की शाखाएं, प्रथम तल पर पुलिस विभाग व रिकार्ड रूम बननेगा। उपमंडल रोजगार कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, सीडीपीओ, कानूनगो, पटवार भवन, कृषि विभाग के कार्यालय भी यहीं संचालित किए जाएंगे। मिनी सचिवालय के निर्माण के बाद सभी विभाग एक ही छत के नीचे सेवाएं मिलेंगी।

वर्जन :
भवन निर्माण के लिए करीब 18 करोड़ की राशि जारी हुई थी। भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। करीब दो माह में क्षेत्र की जनता को नए भवन की सौगात मिलेगी।
- कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed