फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In eight months, 9 buses of the depot became obsolete, not even one new one was received...

Charkhi Dadri News: आठ माह में डिपो की 9 बसें हुईं कंडम, नई एक भी नहीं मिली...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
In eight months, 9 buses of the depot became obsolete, not even one new one was received...
 दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी बसें। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी परिवहन डिपो के बेड़े में बसों की कमी बनी हुई है और इसके चलते यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। पिछले 8 माह की अगर बात करें तो डिपो की 11 बसें कंडम हुई हैं, जबकि इस समय अवधि में डिपो को एक भी नई बस नहीं मिली है।
फिलहाल रूटों की सेवाओं में विस्तार के लिए डिपो के बेड़े में बस संख्या बढ़ाने की जरूरत है। गौरतलब है कि छह माह पहले तक डिपो के बेड़े में 110 बसें शामिल थीं, जो यात्रियों की संख्या के लिहाज से नाकाफी थीं। इसके बाद अप्रैल में डिपो की तीन बसें कंडम हो गईं और इसके चलते उन्हें रूटों से हटाना पड़ा।
विज्ञापन

फिर जुलाई, अक्तूबर व नवंबर में भी दो-दो कंडम होने के चलते डिपो के बेड़े से बाहर हो गईं। नौ बसें कंडम होने के बाद डिपो के बेड़े में महज 101 बसें बची हैं और इनके अलावा 15 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। दरअसल, दादरी डिपो की बसों में प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं। बसें प्रतिदिन 40 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती हैं। डिपो के लिहाज से बेड़े में बस संख्या कम है और डिपो को करीब 50 नई बसों की जरूरत है। इसके बाद ही बूथ संख्या बढ़ाने के साथ रूटों की बस सेवाओं में विस्तार हो सकेगा।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed