फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In 52 years, Naina Chautala increased and Sombir Sangwan got the most votes from Dadri

52 साल के इतिहास में नैना चौटाला ने बाढ़डा हलके से तो सोमबीर सांगवान ने दादरी हलके से लिए सबसे अधिक वोट

Fri, 25 Oct 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
In 52 years, Naina Chautala increased and Sombir Sangwan got the most votes from Dadri
बाढ़डा हलके से जीतने के बाद बुजुर्ग का अभिवादन स्वीकार करतीं नैना चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद इस बार कई रिकॉर्ड बन गए हैं। दादरी हलके से अब तक चुने गए 13 विधायकों में सबसे अधिक वोट पाने का कीर्तिमान निर्दलीय चुनाव लड़े सोमबीर सांगवान के नाम हो गया है। सोमबीर सांगवान न केवल दादरी हलके से पहले निर्दलीय विधायक बने हैं, बल्कि उन्होंने 2014 में इनेलो प्रत्याशी राजदीप फौगाट का सबसे अधिक मत पाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 2014 के चुनाव में राजदीप फौगाट ने 43400 वोट हासिल किए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा बाढड़ा में विधायक नैना चौटाला ने भी पिछले 52 सालों में सबसे अधिक मत प्राप्त किए हैं। इस चुनाव में नैना को 52809 वोट मिले हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड धर्मबीर सिंह के नाम था। धर्मबीर सिंह ने 2005 में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी और उन्हें 42981 वोट मिले थे। वहीं, नैना चौटाला बाढड़ा हलके से चुनी गई तीसरी महिला विधायक हैं। उनसे पहले 1972 में लज्जा रानी कांग्रेस से चुनाव लड़कर बाढड़ा से पहली महिला विधायक बनी थीं। बाढड़ा से दूसरी महिला विधायक चंद्रावती बनी थीं। उन्होंने 1982 का चुनाव लोकदल प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था और कांग्रेस प्रत्याशी अत्तर सिंह को 1097 वोटों से हराया था। 1982 के चुनाव में बाढड़ा हलके से 12 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

1967 से 2014 तक दादरी से नहीं बना कोई निर्दलीय विधायक
वर्ष - विजेेता - पार्टी - प्राप्त मत
1967 - गणपतराय - कांग्रेस - 13782
1968 - गणपतराय - कांग्रेस - 11864
1972 - गणपतराय - एनसीओ - 17922
1977 - हुकम सिंह - जेएनपी - 14449
1982 - हुकम सिंह - लोकदल - 20943
1987 - हुकम सिंह - लोकदल - 25677
1991 - धर्मपाल - हविपा - 20918
1996 - सतपाल - हविपा - 33690
2000 - जगजीत - एनसीपी - 23943
2005 - नृपेंद्र सिंह - कांग्रेस - 29164
2009 - सतपाल - हजकां - 22790
2014 - राजदीप फौगाट - इनेलो - 43400
2019 - सोमबीर सांगवान - निर्दलीय - 43849
1967 से लेकर 2019 तक बाढड़ा में नहीं बना लगातार दो बार विधायक
वर्ष - विजेता - पार्टी - प्राप्त मत
1967 - अत्तर सिंह - निर्दलीय - 15003
1968 - अमीर सिंह - बीएचपी - 11460
1972 - लज्जा रानी - कांग्रेस - 21591
1977 - रणसिंह मान - जेएनपी - 17423
1982 - चंद्रावती - लोकदल - 21905
1987 - रणसिंह मान - लोकदल - 31279
1991 - अत्तर सिंह - हविपा - 29250
1996 - नृपेंद्र सिंह - हविपा - 42142
2000 - रणबीर सिंह - इनेलो - 25205
2005 - धर्मबीर सिंह - कांग्रेस - 42981
2009 - रघुबीर सिंह - इनेलो - 34280
2014 - सुखविंद्र मांढ़ी - भाजपा - 39139
2019 - नैना चौटाला - जजपा - 52809
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed