फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If the government does not wake up in time, there will be a big movement: Narendra

समय रहते सरकार नहीं जागी तो होगा बड़ा आंदोलन : नरेंद्र

Fri, 09 Jun 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 09 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
If the government does not wake up in time, there will be a big movement: Narendra
चरखी दादरी। गिरदावरी की एपीआर रिपोर्ट के आधार पर फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग के लिए किसानों का धरना एसडीएम कार्यालय के बाहर वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। फतेहगढ़ के पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार ने कहा कि समय रहते सरकार नहीं जागी तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

हरियाणा किसान संगठनों के संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता फतेहगढ़ के पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार व सरपंच शिवकुमार बलकरा ने की। धरने की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार ने कहा कि मुआवजा न मिलने पर किसानों में रोष है। सरकार ने किसानों को ऑनलाइन पोर्टल के जाल में फंसा रखा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नरेंद्र ने कहा कि सरकार किसानों की सुध न लेकर भूल कर रही है। समय रहते अगर सरकार नहीं जागी तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जा सकता है। किसान नेता जगबीर घसौला ने कहा कि फसल खराबे के मुआवजे में 80 प्रतिशत कटौती की गई है। जो उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रणबीर फौज, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बलकरा, जिला महासचिव धर्मचंद तिवाला, आईटी सेल जिला प्रभारी राम अवतार, मीडिया प्रभारी रविंद्र कुमार, बलकरा सरपंच शिवकुमार, कटार सिंह पांडवान, हार्दिक सांगवान, पतराम, रणसिंह, जगदीश व ओमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed