फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Hurt by the threat, the young man committed suicide

Charkhi Dadri News: धमकी से आहत होकर युवक ने जहर निगलकर दी जान

Sun, 11 Feb 2024 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 Feb 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Hurt by the threat, the young man committed suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। छेड़छाड़ के मामले के आरोपी युवक ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने दम तोड़ने से पहले पुलिस को बयान भी दिए। इसके आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
जीतपुरा गांव के रहने वाले रघुबीर का बेटा दीपक खेतीबाड़ी करता था। 2022 में गांव की रहने वाली एक युवती ने दीपक पर छेड़छाड़ और एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज करवाया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। केस दर्ज करवाने के बाद युवती के परिजन दीपक और उसके परिवार पर ताने कसते थे। इसी से परेशान होकर दीपक का परिवार हिसार में रहने लगा। गांव में रहने वाले दीपक के कुनबे के लोगों ने उन पर गांव वापस आने का दबाव बनाया। छह महीने पहले ही परिवार दोबारा से गांव में रहने लगा। नौ फरवरी को उक्त युवती के परिजनों ने दीपक के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का एक और केस दर्ज करवा दिया। मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं। केस दर्ज करवाने के बाद दोबारा से युवती के परिजन दीपक और उसके परिवार पर ताने कसने लगे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को दीपक बाढड़ा जाने की बात कह कर घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे उसने फोन कर बताया कि युवती के परिजनों से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पता चलने पर परिजन बाढड़ा पहुंचे और उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है। मृतक पर पहले भी एक केस दर्ज था और अब दोबारा से शिकायत पुलिस के पास आई थी। युवक के बयान दर्ज कर रात को ही चार नामजद के खिलाफ आईपीसी धारा 34 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद हिसार में युवक मौत हो गई है। पुलिस ने धारा 306 भी जोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश, निरीक्षक, बाढड़ा थाना प्रभारी


फोटो : 42
मृतक दीपक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed