फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   htet on 30 and 31

एचटेट : 17 केंद्रों पर 10,192 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Mon, 28 Jul 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Jul 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
htet on 30 and 31
शिक्षा
विज्ञापन

फोटो 03 पोछते
शहर स्थित जनता कॉलेज, जहां एचटेट के दो केंद्र बनाए गए हैं। संवाद
- 30 जुलाई को शाम की शिफ्ट में 3022 तो 31 जुलाई को दोनों शिफ्ट में पहुंचेंगे 7170 परीक्षार्थी, समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने परखीं तैयारियां
- प्रशासन ने शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी की तैयारियां, 14 स्कूलों में बनाए गए हैं 17 केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से बुधवार 30 जुलाई और वीरवार 31 जुलाई को एचटेट का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले के 14 स्कूलों में 17 केंद्र बनाए गए हैं। तैयारियों को लेकर उपायुक्त मुनीश शर्मा ने जिला प्रशासन और बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
उपायुक्त ने कहा कि हाल ही संपन्न सीईटी के अनुभव को अपनाते हुए एचटेट परीक्षा के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। किसी भी हाल में कहीं पर भी कोई चूक न रहे। जिन अधिकारियों को जिम्मदारियां सौंपी गई हैं, वे तुरंत तैयारी कर लें। अपने स्तर पर स्थानों पर जाकर जांच कर लें। उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
विज्ञापन


जिले में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों पर दोनों दिनों के तीन सत्रों में कुल 10,192 अभ्यर्थी एचटेट देने पहुंचेंगे। पहले दिन 30 जुलाई को केवल सांय के सत्र में परीक्षा होगी। इसके लिए कुल 3022 अभ्यर्थी आएंगे। इसी प्रकार, 31 जुलाई को सुबह के सत्र में 5201 और शाम के सत्र में 1969 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बनाए गए सेंटर

एचटेट को लेकर जिले के 14 शिक्षण संस्थानों में कुल 17 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें आदर्श पब्लिक स्कूल, एपीजे सरस्वती पीजी काॅलेज, आर्यन मॉडल स्कूल, सीबीएस मेमोरियल स्कूल मौड़ी, गीतांजलि स्कूल, ग्रीन मिडोज स्कूल, केएन स्कूल, परसराम हेतराम स्कूल, आरईडी स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूल और पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक-एक सेंटर बनाया गया है। बेस मॉडल स्कूल, जनता काॅलेज और आरपीएस स्कूल में दो-दो सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed