फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Honoured the daughters who won a bronze medal at the state rugby tournament

Charkhi Dadri News: राज्य रग्बी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली बेटियों का किया सम्मान

Wed, 28 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Honoured the daughters who won a bronze medal at the state rugby tournament
अस्मिता राज्य रग्बी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली बेटियों का भव्य स्वागत।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जींद के आधारशिला पब्लिक स्कूल में 24 व 25 अक्तूबर को आयोजित अस्मिता राज्य रग्बी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर लौटी दादरी की बेटियों का स्वागत किया गया। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी और जिला रग्बी फुटबाल एसोसिएशन दादरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने रग्बी में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हाेंने हरियाणा रग्बी संघ के सचिव नरेंद्र मोर को बधाई दी।
विज्ञापन

जिला रग्बी फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान मेहरचंद सांगवान, उपप्रधान ओमबीर महराणा और सचिव राजेश तक्षक ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधान मेहरचंद सांगवान ने कहा कि दादरी की बेटियां प्रतिभा और मेहनत में किसी भी जिले से कम नहीं हैं। राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी क्षमता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ आगामी प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान महिला कोच सुदेश तक्षक, अनीता और प्रीति फोगाट के योगदान का भी उल्लेख किया गया। समारोह में एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदीप, वाइस चेयरमैन जयराम प्रेमी, विनीत, एएसआई अनूप, रविंद्र तक्षक,अनू, चीनू, लोकगायक राजेश थुरानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed