फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Heat showed its attitude on the first day of Nautapa

Charkhi Dadri News: नौतपा के पहले दिन गर्मी ने दिखाए तेवर, 2 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Sat, 25 May 2024 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 May 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Heat showed its attitude on the first day of Nautapa
चरखी दादरी। नौतपा के पहले दिन शनिवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रहे। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़ गया जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को दादरी जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 33 डिग्री था। शनिवार को वातावरण में नमी की मात्रा 10 प्रतिशत बनी रही और दोपहर के समय 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा भी चली। आने वाले कुछ दिन ही इसी प्रकार मौसम बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भीषण गर्मी का दौर जारी है। आने वाले एक सप्ताह तक दादरी जिले में इस प्रकार भीषण गर्मी बनी रहेगी और यह दौर आगे भी जारी रहेगा। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नौतपा के दौरान अगर बारिश नहीं होती है तो जुलाई में अच्छी मानसून के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इस समय डी-हाइड्रेशन का शिकार होने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में लोग नियमित अंतराल पर पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। दोपहर के समय अनावश्यक रूप से लोग घरों से बाहर न निकलें।


एक जून तक तापमान पुर्वानमुमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
26 मई- 47- 31
27 मई-47-31
28 मई-47-32
29 मई-46-32
30 मई-45-31
31 मई-44-31
1 जून- 42-31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed