{"_id":"65218242fb5d24323808d854","slug":"haryana-players-dominated-in-asian-games-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-7567-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा : ऋषिपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा : ऋषिपाल
विज्ञापन
नगर के घिकाड़ा रोड पर आर्यन खेल क्लब में खिलाड़ियों के साथ ऋषिपाल उमरवास व कोच।
चरखी दादरी। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं जिसमें सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। ये बात स्विमिंग एसोसिएशन के जिला प्रधान ऋषिपाल उमरवास ने शनिवार को आर्यन स्पोर्ट्स क्लब में तैराकों को संबोधित करते हुए कही।
ऋषिपाल उमरवास ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लागू कर खिलाड़ियों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराने में लगी हुई है। प्रदेश सरकार ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी है। ऋषिपाल उमरवास ने कहा गठबंधन सरकार जनहित में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम फौगाट, एडवोकेट विक्रमजीत फौगाट,कोच चंद्रप्रकाश, पवन झांझरिया, सूर्यदीप रावलधी, अमित फौगाट, विकास पूनिया, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, सौरभ सांगवान आदि उपस्थित रहे।