फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gram Panchayats get 33 percent share of HRDF and marketing fees: Naina Chautala

एचआरडीएफ और मार्केटिंग फीस का 33 प्रतिशत हिस्सा मिले ग्राम पंचायतों को : नैना चौटाला

Wed, 30 Aug 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats get 33 percent share of HRDF and marketing fees: Naina Chautala
विधानसभा सत्र के अंतिम दिन अपनी बात रखतीं विधायक नैना चौटाला। 
चरखी दादरी। विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन शून्य काल में विधायक नैना सिंह चौटाला ने जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। नैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा में प्रत्येक मंडी में किसान के उत्पाद पर 2 प्रतिशत एचआरडीएफ फीस के रूप में इकट्ठा होता है। इस वर्ष में प्रदेश में 366 करोड़ रुपये एचआरडीएफ और 366 करोड रुपये मार्केटिंग बोर्ड की फीस के रूप में इकट्ठे हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र की मंडी से एचआरडीएफ फीस का पैसा एकत्रित होता है, उस फीस का 33 प्रतिशत पैसा संबंधित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को दिया जाना चाहिए, ताकि वो पंचायतें गांव की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवा सकें।
विज्ञापन

विधानसभा में बोलते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा की हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के शादी के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। आज की महंगाई के समय में यह राशि काफी कम है, इसलिए बेटियों की शादी के लिए दिए जाने वाले 51 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैना चौटाला ने कहा कि इसी प्रकार डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 80 हजार की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर कम से कम 1.25 लाख रुपये करना चाहिए।


बाढड़ा क्षेत्र के किसानों को ओलावृष्टि का नहीं मिला मुआवजा
विधायक नैना चौटाला ने विस में किसानों की मांग रखते हुए कहा की इसी वर्ष बाढड़ा क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई थी। प्रदेश सरकार की हिदायत अनुसार जिन किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने नुकसान की शिकायत की थी, प्रदेश सरकार द्वारा सीधे उनके खातों में मुआवजा राशि भी भिजवा दी गई है। लेकिन बहुत से किसानों ने कम समय होने के कारण क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed