{"_id":"68b74d0eeccc89791705caea","slug":"government-should-give-compensation-of-rs-50000-per-acre-for-the-affected-area-somveer-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143958-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावित रकबे का प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा दे सरकार : सोमवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावित रकबे का प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा दे सरकार : सोमवीर
Wed, 03 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। प्रदेश में बारिश से बाजरा, ग्वार व कपास की फसलें खराबे की भेंट चढ़ चुकी हैं। सरकार अभी तक धरातल पर जायजा तक नहीं ले पाई है। अन्नदाता सरकार की मनमानी से परेशान है। प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित कर किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा जारी करना चाहिए। यह बात पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने हलके के गांव हड़ौदी, भांडवा, गोपी, काकड़ौली, जीतपुरा में फसलों का नुकसान का जायजा लेते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सरकार कोई कदम उठाने या राहत के बजाय सो रही है। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी को सभी मंत्रियों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों को जिलों में भेजकर नुकसान की वीडियोग्राफी करवानी चाहिए ताकि नुकसान की असलियत से सरकार वाकिफ हो सके। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुरेश धनासरी, विजय, ढिल्लू आर्यनगर, सोनू, संदीप व सतबीर सिंह मौजूद रहे।