फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   geeta jayanti celebrated

Charkhi Dadri News: गीता के श्लोकों से दादरी गुंजायमान

Tue, 10 Dec 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
geeta jayanti celebrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम नवीन कुमार व सीटीएम आशीष सांगवान, सीडीपीओ गीता सहारण ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत हवन व श्रीमद्भागवत गीता की पूजा से की गई।
सुबह दस बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने सभी 23 स्टालों का निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की। इसके साथ ही शिक्षा विभाग से डीईओ कृष्णा फोगाट, डीईईओ नवीन नारा, कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. सतीश साहू, जिला बाल कल्याण अधिकारी व अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्टाल की जांच की और तैनात किए गए कर्मचारियों से विभाग की योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसमें सीटीएम आशीष सांगवान ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर बीपी जांच करवाई। साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूह के अचार स्टाल से भी आंवले का स्वाद चखा। बाद में स्वागत नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम आधारित स्किट प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि गीता महोत्सव हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। भारत महान देश है, जहां राम और कृष्ण जैसे कालजयी व्यक्तित्व की परमात्मा स्वरूप में पूजा की जाती है। सभी को गीता के उपदेश पर कर्म करना चाहिए। बेहतरीन आयोजन के लिए सभी सहयोगी और संबंधित विभाग एवं अधिकारी बधाई के पात्र हैं। शिक्षण संस्थाओं व गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के बच्चों ने दिल छू लेने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इन विभागों के स्टाल रहे आकर्षक : सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पशुपालन, समाज कल्याण, नशामुक्ति चेतना समिति आदि के स्टाल सबसे अधिक आकर्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed