फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Full details of village development works will be available on Rural Citizen Charter App

ग्रामीण सिटीजन चार्टर एप पर मिलेगा गांव के विकास कार्यों का पूरा ब्योरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Full details of village development works will be available on Rural Citizen Charter App
कार्यशाला में मौजूद जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा और पंचायत विभाग के अधिकारी व ग्राम सचिव। (विज्? - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। ग्राम पंचायतों द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए सरकार मेरी पंचायत-मेरा अधिकार योजना के तहत ग्राम पंचायत सिटीजन चार्टर एप शुरू करने जा रही है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत एप पर ग्राम पंचायत द्वारा किए जाने वाले सभी प्रकार के विकास कार्य व ग्रामीणों को दी जाने वाली सुविधाओं का पूरा ब्योरा अंकित होगा।
विज्ञापन

एप लांच की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में जिला के पंचायत अधिकारियों और पंचायत सचिवों की कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा कि ग्राम पंचायतों द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए सरकार द्वारा सिटीजन एप शुरू किया जा रहा है। ग्रामीण इस एप के माध्यम से अपनी समस्या भी ग्राम पंचायत तक पहुंचा सकेंगे। ग्राम पंचायतों के पास एप के माध्यम से आने वाली समस्याओं का समय पर निपटान किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी कौशल कटारिया ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली इस योजना को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए आगामी 9 से 12 अगस्त तक ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को ग्राम पंचायत सिटीजन चार्टर एप के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिविजन इंचार्ज भारती ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कवंर दमन सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा, रोशन लाल, नरेश छिक्कारा, डीपीएम जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed