फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fourth accused arrested for firing on youth

युवक पर फायरिंग करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for firing on youth
चरखी दादरी। चंपापुरी निवासी युवक के मकान के बाहर फायरिंग करने के चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चंपापुरी निवासी बोबी उर्फ कालिया के रूप में हुई है और उसे भिवानी जिले के लोहारु से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि जिस युवक पर उन्होंने फायरिंग की थी, उसके भाई की करीब एक साल पहले उनके साथियों ने हत्या की थी और उनके पक्ष में गवाही दिलाने के लिए उन्होंने घर के बाहर फायरिंग की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चंपापुरी निवासी रवि ने उस पर फायरिंग करने की एक शिकायत दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस तीन आरोपियों रावलधी निवासी सतीश, शहर के रोहतक रोड निवासी दिनेश और विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।उक्त तीनों आरोपियों से पुलिस ने एक बाइक, दो देसी पिस्तौल, दो मोबाइल और दो खोल बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी चंपापुरी निवासी बोबी उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया और कोर्ट मेंपेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने फायरिंग का कारण एक साल पहले हुई रवि के भाई विकास के हत्या मामले में गवाही को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed