फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fog slowed down the speed of trains, trains were delayed for three and a quarter hours

Charkhi Dadri News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, सवा तीन घंटे तक लेट रही ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of trains, trains were delayed for three and a quarter hours
चरखी दादरी। चरखी दादरी से होकर भिवानी, हिसार, रेवाड़ी, दिल्ली और जयपुर की तरफ ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को बुधवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते ट्रेनें 15 मिनट से लेकर सवा तीन घंटे तक देरी से रही। जिसके कारण लोग अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच पाए। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से रोजाना 20 दैनिक यात्री गाड़ी और इसके अलावा 12 साप्ताहिक ट्रेनें भी गुजरती हैं। जिनमें हजारों यात्री सफर करते हैं। बुधवार को कोहरे चलते दैनिक ट्रेनें 20 मिनट से लेकर करीब सवा घंटे तक देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेन श्रीमाता वेष्णो देवी-अहमदाबाद (19416) करीब सवा तीन घंटे की देरी से दादरी आई।
विज्ञापन

भिवानी-हिसार की तरफ जाने वाली रेवाड़ी-भटिंडा (04782) ट्रेन अपने निर्धारित समय 10.26 बजे से करीब 51 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा मेरठ से श्रीगंगानगर (14030) को जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय 14.06 बजे से करीब डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भटिंडा से जयपुर (14733) जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय 02.29 बजे से करीब 25 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा श्रीमाता वेष्णो देवी-अहमदाबाद (19416) ट्रेन सवा तीन घंटे, सिरसा-तिलकब्रिज (14086) 56 मिनट, श्रीगंगानगर-दिल्ली (14029) सवा घंटे और हिसार-जयपुर (14715) करीब 40 मिनट की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed