फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Flag march in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: हरियाणा पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने चरखी दादरी में निकाला फ्लैग मार्च

Fri, 17 May 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Flag march in Charkhi Dadri
फ्लैग मार्च निकालते हरियाणा पुलिस के जवान व अर्द्ध सैनिक बल। 
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा निर्देशानुसार शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों ने शहर में रोहतक चौक, झाड़ू चौक, चरखी दरवाजा, बधवाना गेट, कबीरनगर, गामड़ी चौक, कबीर नगर, वाल्मीकि बस्ती, गोशाला चौक, रंगीला हनुमान मंदिर, झज्जर घाटी, काठ मंडी, लाला लाजपत राय चौक, आंबेडकर चौक क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम की टुकड़ी व अर्द्ध सैनिक बलों ने नागरिकों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही हरियाणा निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू की गई। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर दादरी में फ्लैग मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हर जगह पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ ही जिला पुलिस के खुफिया विभाग संदिग्ध किस्म के लोगों व सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि फ्लैग मार्च होकर गुजरा। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो उसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने युवाओं से भी कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की और किसी प्रकार अफवाहें न फैलाने और उनसे बचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed