फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Five people including a woman who got a house robbed were sentenced

Charkhi Dadri News: घर पर लूट की साजिशकर्ता महिला सहित पांच दोषियों को सुनाई सजा

Wed, 18 Dec 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Five people including a woman who got a house robbed were sentenced
चरखी दादरी। घर पर लूट की साजिशकर्ता महिला सहित पांच दोषियों को अदालत ने सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी महिला और तीन साथियों को तीन- तीन साल तो चौथे को पांच साल की सजा सुनाई है। दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। मई 2019 में चंपापुरी क्षेत्र निवासी पाइप फैक्टरी संचालक के घर गन प्वाइंट पर लूट हुई थी। वारदात शिकायतकर्ता की पत्नी ने ही कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने दोषियों को सजा होने की पुष्टि की है। मई 2019 में चंपापुरी निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि उसकी पाइप फैक्टरी, दुकान व मकान एक ही जगह है। रात को वो मकान के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब दो बजे फैक्टरी के पिछले गेट से दो युवक हथियार लेकर उनके घर घुस गए। इसके बाद फैक्टरी संचालक को गन प्वाइंट पर अंदर उसकी पत्नी संजू देवी के कमरे में ले गए। इसके बाद आरोपी उसके बेटे अरुण के कमरे में भी पहुंचे।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरोपियों ने गन प्वाइंट पर उनसे मारपीट की और तीनों के मोबाइल छीनने के बाद हाथ बांध दिए। इसके बाद जेब से चाबियां निकालकर कैश और गहने लूट ले गए। इसके बाद तीनों को कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था और जांच में सामने आया था कि शिकायतकर्ता की पत्नी संजू देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात कराई है। इस मामले में एएसजे डॉ. कविता कंबोज की कोर्ट ने दोषी महिला संजू, विजय, पवन और अजय को तीन साल साल की सजा सुनाई है। दोषी प्रवेश को पांच साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाक होने के बाद भी रह रही थी पति के घर
पुलिस सूत्रों की माने तो दोषी महिला संजू ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया था कि उसकी शादी करीब 29 साल पहले हुई थी और उसके दो बेटे हैं, जो बाहर रहते हैं। पति के साथ अनबन के चलते कोर्ट से उसने तलाक ले लिया था, लेकिन परिवार व समाज के दबाव से तलाक के बाद भी पति के घर रह रही थी। उससे सही बर्ताव नहीं किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed