फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Five corona cases found in five days, four mobile teams were put in the field for sampling

पांच दिन में मिले पांच कोरोना केस, चार मोबाइल टीमों को सैंपलिंग के लिए उतारा फिल्ड में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five corona cases found in five days, four mobile teams were put in the field for sampling
पांच दिन में मिले पांच कोरोना केस, चार मोबाइल टीमों को सैंपलिंग के लिए फिल्ड में उतारा
विज्ञापन

शनिवार को बौंदकलां निवासी युवक और फतेहाबाद निवासी महिला की दादरी मॉलीकुलर लैब में कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव
कोरोना केस बढ़ने के बाद भी लोग बरत रहे खूब लापरवाही
चरखी दादरी। जिले में कोरोना केस मिलने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को मॉलीकुलर लैब में जांच करने पर दो सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। एक रिपोर्ट बौंदकलां निवासी युवक की तो दूसरी फतेहाबाद निवासी महिला की है। दोनों ही नए संक्रमितों को विभाग ने ट्रेस कर लिया है और संक्रमित महिला को उसके गृह जिला फतेहाबाद रेफर किया गया है। पिछले पांच दिन में जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं जिनमें से चार संक्रमित दादरी के रहने वाले हैं। इस समय जिले में चार कोरोना केस सक्रिय हैं।
कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब सैंपलिंग बढ़ाने पर भी जोर दे दिया है। इसके तहत चार मोबाइल टीमें भी फिल्ड में उतारी गई हैं। ये टीमें भी कोरोना जांच के सैंपल ले रही हैं। एक टीम में चार कर्मचारी शामिल हैं और जरूरत महसूस होने पर मोबाइल टीमों की संख्या में विस्तार किया जाएगा और इसकी योजना भी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. संदीप तैयार कर चुके हैं। अब दैनिक सैंपल संख्या एक हजार से पार कर दी गई है और अगले सप्ताह तक इसमें और बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील कि है कि बुखार, खांसी या जुकाम की शिकायत होने पर तुरंत समीपवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपनी कोरोना जांच के लिए सैंपल दें।
विज्ञापन

दादरी जिले में 28 दिसंबर से कोरोना केस मिलने की शुरुआत हुई थी। बालरोड निवासी 29 वर्षीय महिला रेवाड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद 29 दिसंबर को एमसी कॉलोनी निवासी एवं अंडमान निकोबार से लौटा 24 वर्षीय सैनिक संक्रमित मिला था। 31 दिसंबर को कोरोना संक्रमित सैनिक के छोटे भाई की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या तीन पहुंच गई थी। शनिवार को दो और लोगों की सैंपल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक फतेहाबाद निवासी महिला भी शामिल है और यह केस फतेहाबाद जिले में जुड़ेगा। वहीं, शनिवार को बौंदकलां निवासी 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है और उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला को उपचार के लिए फतेहाबाद भेज दिया है जबकि संक्रमित युवक को होम आइसोलेट कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के लिए सैंपल
डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप ने बताया कि अब जिले में चार केस सक्रिय हैं और चारों संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जो रिपोर्ट आई हैं, उनमें संपर्क में आया एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि संपर्क में आने वाले कुछ लोगों की सैंपल रिपोर्ट अभी लंबित है।
- सैंपल जांच के लिए रोहतक की भागदौड़ खत्म
सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने मॉलीकुलर लैब शुरू कर दी है और यहां एक दिन में एक हजार सैंपलों की जांच हो रही है। इससे पहले सभी सैंपल रोहतक पीजीआई भेजे जाते थे और प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। अब मॉलीकुलर लैब शुरू होने से सैंपल रोहतक पीजीआई भेजने का झंझट खत्म हो गया है।
- सात दिनों में लिए 5727 सैंपल, 469 की रिपोर्ट लंबित
पिछले एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए जिले में 5727 सैंपल लिए हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर संदीप ने बताया कि 26 दिसंबर को 417, 27 दिसंबर को 1022, 28 दिसंबर को 778, 29 दिसंबर को 934, 30 दिसंबर को 798, 31 दिसंबर को 1017 और एक जनवरी को 759 सैंपल लिए गए। इनमें से 469 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
- एक सप्ताह में 17 हजार लोगों को लगाई वैक्सीन
वैक्सीनेशन इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में विभागीय टीमें 17 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 28 हजार लोग दूसरी डोज से वंचित हैं जबकि शत-प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि टीमों को वैक्सीनेशन कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

--
वर्जन::
जिले में अब चार कोरोना केस सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है और मेरी अपील है कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही से हालात बिगड़ सकते हैं। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed