Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   first haze has set in air quality has deteriorated further

Charkhi Dadri News: सीजन की पहली धुंध छाई, हवा की सेहत और बिगड़ी

Tue, 17 Nov 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
first haze has set in air quality has deteriorated further
सुबह 10 बजे गांव बेरला के खेतों में दिखाई देती धुंध की चादर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। मौसम ने एक साथ सर्दी और प्रदूषण की दोहरी दस्तक दे दी है। सोमवार सुबह सीजन की पहली धुंध ने चरखी दादरी को अपनी आगोश में ले लिया। दृश्यता घटकर 500 मीटर तक रह गई। उधर प्रदूषण से राहत की उम्मीदों को भी झटका लगा।
विज्ञापन

रविवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 अंक बढ़कर 259 पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट के साथ सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने 21 नवंबर तक सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाने के आसार हैं।
विज्ञापन

सुबह धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही और वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई और धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले दिन का तापमान दो और रात का तीन डिग्री गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता में गिरावट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। रविवार को एक्यूआई 174 था, जो सोमवार को बढ़कर 259 हो गया। पिछले दिनों एक्यूआई में लगातार गिरावट से स्वच्छ हवा की उम्मीद जगी थी, लेकिन ताजा उछाल ने फिर चिंता बढ़ा दी है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
21 नवंबर तक सुबह धुंध, दिन में निकलेगी धूप
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल सकती हैं। इससे रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रबी फसलों की बिजाई के लिए अनुकूल मौसम
मौसम में बदलाव के बीच कृषि क्षेत्र के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण है। खेतों में गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की बिजाई का काम चल रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा तापमान और मौसम रबी फसलों की बिजाई के अनुकूल हैं। मौसम खुश्क रहने के पूर्वानुमान से किसानों को कृषि कार्यों में तेजी लाने का अवसर मिलेगा।
प्रदूषण बढ़ने पर बच्चों और बुजुर्गों को रखें सतर्क
एक्यूआई 259 तक पहुंचने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रदूषित हवा से आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में अधिक प्रदूषण के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

---
मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल सकती हैं। इससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस अवधि में राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रह सकती है। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed