फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fearless thief gang creates havoc in Dadri: Eight shops burgled in one night, goods worth thousands stolen

दादरी में बेखौफ चोर गिरोह ने मचाया उत्पात: एक रात में आठ दुकानों में सेंधमारी, हजारों का सामान चोरी

Thu, 25 Apr 2024 04:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 Apr 2024 04:21 PM IST
सार

दादरी में एक ही रात में 8 दुकानों में चोरों का सेंधमारी करना पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। मातृ-शिशु अस्पताल रोड पर जिन आठ दुकानों में वारदात हुई हैं वो साथ-साथ एक ही लाइन में हैं। इनमें एक ईंट सप्लायर ऑफिस, एक सैलून, एक ड्राइक्लीन, दो इलेक्ट्रोनिक्स और तीन किराना स्टोर शामिल है। 

विज्ञापन
Fearless thief gang creates havoc in Dadri: Eight shops burgled in one night, goods worth thousands stolen
दुकान में चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के मातृ-शिशु अस्पताल रोड स्थित आठ दुकानों में बुधवार रात चोरों ने सेंधमारी की। इनमें चोर एक दुकान से नकदी और तीन दुकानों से हजारों का सामान ले गए। वहीं, चार दुकानों में तोड़फोड़ कर केवल चोरी का प्रयास किया गया। वीरवार को शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बुधवार को एक ही रात में 8 दुकानों में चोरों का सेंधमारी करना पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग भी की है। दरअसल, इस मार्केट से पहले पूर्ण मार्केट की दो दुकानों में भी चोरी का प्रयास हो चुका है और लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से व्यापारियों में भय का माहौल बना है।
विज्ञापन


बता दें कि मातृ-शिशु अस्पताल रोड पर जिन आठ दुकानों में वारदात हुई हैं वो साथ-साथ एक ही लाइन में हैं। इनमें एक ईंट सप्लायर ऑफिस, एक सैलून, एक ड्राइक्लीन, दो इलेक्ट्रोनिक्स और तीन किराना स्टोर शामिल है। इनमें से हेयर सैलून से चोर 10 हजार की नकदी ले गए। वीरवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed