फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers march for compensation

Charkhi Dadri News: फसल मुआवजा और नलकूप कनेक्शन की मांग के लिए किसान संगठनों ने निकाला रोष मार्च

Mon, 16 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
farmers march for compensation
एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए किसान। संवाद
फोटो 35
विज्ञापन

एसडीएम प्रवाचक अजय कौशिक को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी। संवाद

फोटो 36
एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- पंचायत आयोजित करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। रबी सीजन में हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद गेहूं व सरसों की फसलों का मुआवजा व नलकूप कनेक्शन नहीं देने पर भाकियू ने सोमवार को किसान पंचायत आयोजित की। किसानों ने सड़कों पर उतर कर रोष जताया और एसडीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन दिया।


भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में कस्बे के जुई रोड स्थित सर छोटूराम किसान भवन में आयोजित बैठक में जिले भर के सैकड़ों किसानों ने भागीदारी की। इस दौरान किसान भवन से एसडीएम कार्यालय तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

हरपाल भांडवा ने कहा कि वर्ष 2024-2025 रबी सीजन में गेहूं, सरसों की फसलों में प्राकृतिक आपदा की मार का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। सरकार चुप्पी साधे है। इसी प्रकार, वर्ष 2023 का बकाया मुआवजा भी नहीं मिला है। हरपाल सिंह ने कहा कि सीएम व सरकार के जनप्रतिनिधि बार-बार दावा करते थे कि रबी सीजन की फसल कटाई से पहले किसानों के खातों में मुआवजा राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपाल ने कहा कि जिले के किसानों के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव किया जा रहा है। डीएपी खाद का संकट बना रहता है। सरकार किसानों पर नई-नई शर्तें लागू कर उनको आर्थिक परेशानी दे रही है। हरपाल ने कहा कि देश में आज महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। कृषि क्षेत्र पर प्राकृतिक आपदा की मार के कारण आज किसान आर्थिक बदहाली के शिकार हैं।

रोष प्रदर्शन में भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, सतबीर सिंह बाढड़ा, पूर्व सरपंच गिरधारी, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, मांगेराम, भूप सिंह दलाल, रामअवतार, ऋषिराम भांडवा, सत्यप्रकाश, मांगेराम श्योराण, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed