{"_id":"603e80838ebc3ed3f712971e","slug":"farmer-runs-tractor-on-sowing-vegetables-in-eight-acres-charkhidadri-news-rtk5980257158","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने आठ एकड़ में बोई सब्जियों पर चलाया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने आठ एकड़ में बोई सब्जियों पर चलाया ट्रैक्टर
विज्ञापन
सब्जियों पर ट्रैक्टर चलाता किसान।
- फोटो : CharkhiDadri
कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई के विरोध में मैहड़ा निवासी एक किसान ने मंगलवार को आठ एकड़ में बोई सब्जियों की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। किसानों का कहना है कि किसान आंदोलन के समर्थन और कुंभकर्णी नींद सो रही सरकार को जगाने के लिए वे कोई भी नुकसान उठाने को तैयार हैं।
मैहड़ा निवासी किसान महेंद्र (40) ने बताया कि किसान वर्ग कृषि कानूनों का लगातार विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। किसान ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसके कारण खेती घाटे का सौदा बनी हुई है। उसने बताया कि सरकार के किसानों की मांगों की तरफ ध्यान न देने से खफा होकर उसने आठ एकड़ पर बिजित खीरा, टिंडा और पेठा की फसल को ट्रैक्टर सेे नष्ट किया है। किसान ने बताया कि उसके पास 25 एकड़ जमीन है और किसान आंदोलन के समर्थन में उसने आठ एकड़ जमीन पर बिजित फसल को नष्ट किया है।
फसल नष्ट करने का जिले में दूसरा मामला
कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में फसल नष्ट करने का दादरी जिले में यह दूसरा मामला है। इससे पहले चरखी गांव निवासी किसान प्रकाश ने अपनी चार एकड़ गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट किया था।