{"_id":"64554b6c9523e4cb3a0255f4","slug":"farmer-organizations-protested-against-the-arrest-of-brij-bhushan-charkhidadri-news-c-21-1-124669-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन
Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
कितलाना टोल पर प्रदर्शन करते किसान व संगठन प्रतिनिधि।
चरखी दादरी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार को लेकर शुक्रवार को किसान एवं अनेक संगठनों ने कितलाना टोल पर दो घंटे धरना प्रदर्शन किया। संगठनों ने पहलवानों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर पहलवानों के साथ गलत बरताव बंद नहीं किया गया देशभर के किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
यह जानकारी पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सांगवान छपार ने प्रेस को जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और दूसरी तरफ देश की बहन-बेटियां के साथ लगातार ज्यादती हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान वर्ग एवं सामाजिक संगठन बेटियों के साथ ज्यादती कतई सहन नहीं करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर पहलवानों को न्याय दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर इंद्रजीत सांगवान, राकेश आर्य, रणधीर सिंह, महीपाल आर्य, श्योराण मानकावा, जोगेंद्र डोहकी, धीरपाल छपार, सतीर छपार, रविंद्र छपार, रोहताश सिंह, रामफल, कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, रामअवतार, राकेश, कृष्ण आदि किसान व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।