{"_id":"60b1362e8ebc3e202716ff5a","slug":"farmer-killed-by-high-speed-vehicle-collision-charkhidadri-news-rtk6104929131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेत से घर लौट रहे डालावास निवासी किसान नरवीर की बाइक को वीरवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नरवीर की मौके पर ही मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में डालावास निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई नरवीर (19) वीरवार देर शाम घर से बाइक पर सवार होकर खेत में लाइन बदलने गया था। खेत का काम निपटाने के बाद वह बाइक पर घर आने के लिए चला था। कुछ दूर चलते ही एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के चलते नरवीर की मौत हो गई।
डालावास के समीप हादसा होने की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और मृतक के भाई के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।