फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Exhibition based on agriculture and livestock theme became the center of attraction

Charkhi Dadri News: कृषि एवं पशुधन विषय पर आधारित प्रदर्शनी बनीं आकर्षण का केंद्र

Sun, 15 Mar 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Exhibition based on agriculture and livestock theme became the center of attraction
बाढड़ा। नीति आयोग के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित सात दिवसीय आकांक्षा हॉट के चौथे दिन शनिवार का आयोजन कृषि एवं पशुधन थीम को समर्पित रहा। इस अवसर पर एसडीओ पशुपालन उमेद सिंह, खंड कृषि अधिकारी अजय भामा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गईं। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत दुधारू पशुओं के टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के बारे भी अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

नीति आयोग के एबी फेलो मणिप्रकाश ने बताया कि आकांक्षा हाट के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को एक मंच पर लाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान अंबुजा फाउंडेशन की ओर से जैविक खाद पर आधारित भिन्न उत्पादों की स्टाल लगाई गई। वर्मी कपोस्ट, डी-कंपोजर और फसल अमृत जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए। किसानों को इन्हें तैयार करने की विधि भी बताई गई। इस अवसर पर हरियाणा आजीविका मिशन के खंड प्रबंधक अजीत नेहरा, खंड समन्वयक नीशू, हरपाल आर्य, दीपक, कोमल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed