{"_id":"67d072f3812c89c88c06ed8a","slug":"ex-sainik-beaten-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133224-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गली में पड़ा पत्थर हटाने पर पूर्व सैनिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गली में पड़ा पत्थर हटाने पर पूर्व सैनिक को पीटा
Tue, 11 Mar 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
मिसरी निवासी घायल के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गली में पड़ा पत्थर हटाने पर मिसरी गांव में पूर्व सैनिक पर एक परिवार ने हमला कर दिया। इसमें वह चोटिल हो गया। बौंदकलां थाना पुलिस ने घायल के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मिसरी निवासी सतपाल ने बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। 8 मार्च को शाम करीब 7 बजे वह बाइक से अपने घर आ रहे थे। गली के मोड़ पर एक पत्थर पड़ा था। उन्होंने उसे उठाकर एकतरफ रख दिया। उसी दौरान शेर सिंह हाथ में जेली लेकर आया और सतपाल पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद शेरसिंह का बेटा संदीप, पत्नी रामकला और पुत्रवधू सुमन भी आ गईं। उन्होंने भी उनसे मारपीट की।
घायल ने बताया कि उनकी पत्नी कमलेश बीच-बचाव करने आईं तो उनसे भी मारपीट की गई। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया। बौंदकलां थाना पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।