फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   everyday 100 happy card distributed

Charkhi Dadri News: काउंटर पर पहुंचकर प्रतिदिन 100 आवेदक ले रहे हैप्पी कार्ड

Wed, 01 Jan 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
everyday 100 happy card distributed
बस स्टैंड परिसर में लगाए काउंटर से हैप्पी कार्ड लेते लाभार्थी। संवाद
परिवहन:
विज्ञापन

दादरी डिपो में अब भी 2900 हैप्पी कार्ड का वितरण बाकी, पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ी है कार्ड वितरण की गति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। परिवहन विभाग की ओर से बीपीएल श्रेणी में आने वाले लोगों के लिए शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। आवेदकों के पास लगातार फोन करने के बाद भी प्रतिदिन 100 लाभार्थी ही कार्ड लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के पास कुल 29,00 कार्ड फिलहाल बचे हैं।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक विभाग के पास साढ़े दस हजार और आवेदन आए हुए हैं। उनके कार्ड भी जल्द पहुंचने की संभावना है। बचे हुए कार्ड मिलने के बाद आदेश अनुसार वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, ओवरऑल बात करें तो योजना का लाभ लेने के लिए लगभग 80,000 आवेदकों ने पोर्टल पर आवेदन किया था। इसके बाद मुख्यालय की ओर से 65,445 हैप्पी कार्ड तैयार करवाकर दादरी डिपो में भेजे गए थे।
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में विशेष काउंटर लगाने के साथ गांव-गांव जाकर 62,545 लाभार्थियों तक कार्ड पहुंचा दिए। वहीं, करीब 2900 कार्डाें का वितरण अभी बाकी है। काउंटर पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि बचे हुए आवेदकों के पास 4 बार फोन किया जा चुका है, लेकिन वे कार्ड लेने नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- प्रति कार्ड 50 रुपये का करना होता है भुगतान

योजना के अनुसार हैप्पी कार्ड का लाभ लेने वाले आवेदक को प्रति कार्ड 50 रुपये का भुगतान करना होता है। इसके बाद ही कार्ड से परिवहन विभाग की सेवा का लाभ मिल पाता है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार योजना के लाभ पात्रों ने 31,27,250 रुपये जमा करवाए हैं।



-अगले सप्ताह 5 हजार कार्ड आने की है संभावना

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक लगभग साढ़े दस हजार आवेदकों के कार्ड आने बचे हैं। अगले सप्ताह तक 5 हजार हैप्पी कार्ड और आने की संभावना है। प्रयास है कि जल्द से जल्द बचे हुए हैप्पी कार्ड पात्रों को वितरित कर दिए जाए।

वर्सन:
हमारे कर्मचारी लगातार बचे हुए आवेदकों के पास फोन कर कार्ड लेने की सूचना दे रहे हैं। हमने योजना का लाभ देने के लिए परिसर में स्पेशल काउंटर लगाया हुआ है, जहां कर्मचारी कार्ड देने के साथ अपडेट भी कर रहे हैं। अगले सप्ताह और कार्ड आने की संभावना है।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो




फोटो: 25
बस स्टैंड परिसर में लगाए काउंटर से हैप्पी कार्ड लेते लाभार्थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed