फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Every day 42 people sought police help by dialing 112 this year

Charkhi Dadri News: इस वर्ष प्रतिदिन 42 लोगों ने 112 डायल कर मांगी पुलिस मदद

Tue, 11 Jul 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Every day 42 people sought police help by dialing 112 this year
दादरी जिले में तैनात ईआरवी टीम।
चरखी दादरी। डायल 112 सेवा से पुलिस का न केवल रिस्पॉन्स टाइम सुधरा है बल्कि पीड़ित की थाने-चैकियों की भागदौड़ भी कम हुई हैं। 1 जनवरी से 10 जुलाई 2023 तक के आंकड़ों पर गौर करें तो इन 191 दिनों में 8066 लोगों ने 122 नंबर डायल कर मदद मांगी है। यानि औसतन हर दिन 42 लोगों की कॉल आईं और इन पर संज्ञान लेकर ईआरवी टीमें उन तक मदद पहुंचाने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

इन कॉल में से कुछ पर ईआरवी टीम ने सराहनीय कार्य भी किए, जिनके चलते जिला पुलिस कप्तान के हाथों इन टीमों को सम्मान भी मिला। इस साल की बात करें जून माह में सर्वाधिक 1530 लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 112 डायल किया। बता दें कि प्रदेश में 12 जुलाई 2021 को ईआरवी सेवा की शुरुआत की गई थी। इसके बाद से डायल 112 सेवाओं में काफी इजाफा हुआ है, जिसका सीधे तौर पर लाभ पीड़ित लोगों को मिल रहा है। एसपी नितिका गहलोत ने बताया कि आपात स्थिति के दौरान महज कुछ मिनटों में पीड़ित को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से शुरू किया गया डायल 112 प्रोजेक्ट काफी मददगार साबित हो रहा है। डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत दादरी जिले में तैनात किए गए इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल टीम काॅल प्राप्त होने के महज कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद कर रही हैं। एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटना, झगड़ा, चोरी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, बच्चों से संबंधित अपराध आदि घटना की सूचना मिलते ही ईआरवी तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों की जान भी बचा रही है। जिससे पुलिस का सेवा, सुरक्षा व सहयोग का नारा भी सार्थक हो रहा है।
विज्ञापन

- वर्ष 2023 में डायल 112 के तहत दादरी जिले में प्राप्त हुई कॉल का विवरण
महीना- काॅल प्राप्त हुई

जनवरी - 976

फरवरी - 1010

मार्च - 1218

अप्रैल - 1361

मई - 1442

जून - 1530

10 जुलाई तक- 499



जिले में तैनात हैं 10 ईआरवी
प्रदेश सरकार की डायल 112 योजना के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार दो ईआरवी तैनात किए गए हैं। दादरी के सिटी पुलिस स्टेशन, सदर थाना, बौंदकलां थाना, झोझूकलां थाना व बाढड़ा थाने में भी दो-दो ईआरवी तैनात हैं। ऐसे में जिले में 10 ईआरवी लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से उल्लेखनीय कार्य भी किए गए हैं। इनमें दुर्घटना के दौरान घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना, लापता हुए किशोर को कुछ ही समय में ढूंढना और चोरी किया गया वाहन बरामद करना शामिल है। उल्लेखनीय कार्य करने पर एडीजीपी एएस चावला व एसपी नितिका गहलोत द्वारा ईआरवी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर काॅल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। डायल 112 के तहत तैनात ईआरवी काॅल प्राप्त होने के महज कुछ मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित लोगों को मदद पहुंचा रही है। आमजन से अपील है कि डायल 112 पर किसी भी प्रकार की झूठी सूचना न दें। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई भी करेगी।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed