फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Efforts to stop illegal cuts made on main roads started, condom railing will also be done properly

मुख्यमार्गों पर बने अवैध कट को बंद करने की कवायद शुरू, कंडम रेलिंग भी की जाएगी ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Efforts to stop illegal cuts made on main roads started, condom railing will also be done properly
चरखी दादरी। शहर के मुख्यमार्गों पर बने अवैध कट को खत्म करने की कवायद पीडब्ल्यूडी ने सोमवार से शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत बस स्टैंड रोड से की गई है और जल्द ही रोहतक रोड और महेंद्रगढ़ रोड को भी कवर किया जाएगा। इन मुख्यमार्गों पर बने अवैध कट हादसों का कारण बन चुके हैं। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना कि रेलिंग टूटने से बने अवैध रास्तों को भी जल्द बंद करवाया जाएगा। शहर से गुजरने वाले मुख्यमार्गों के डिवाइडर्स के रख-रखाव के प्रति पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने लंबे समय से ध्यान नहीं दिया है। रख-रखाव के प्रति उदासीन रवैये के चलते बस स्टैंड रोड और महेंद्रगढ़ रोड पर 25 अवैध कट बने हैं। ज्यादातर कट रेलिंग टूटने से बने हैं और इन कटों से लावारिस पशु ही नहीं, बल्कि दुपहिया वाहन चालक और राहगीर भी रोड क्रॉस करते हैं। यह लापरवाही कई बार हादसों का कारण बन चुकी है। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। वहीं, रोड सेफ्टी की बैठक में भी मुद्दा उठा था।
विज्ञापन

अब जाकर अधिकारियों की नींद टूटी है और उन्होंने बस स्टैंड रोड के अवैध कट बंद करने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। हालांकि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का तर्क है कि कुछ दिन बाद अन्य मार्गों के अवैध कट बंद करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो कट वैध हैं, वहां भी सुरक्षा संबंधी खामियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

- तीनों मुख्यमार्गों से प्रतिदिन गुजरते हैं 25 हजार वाहन
बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड और महेंद्रगढ़ रोड शहर के व्यस्त मार्ग हैं। प्रतिदिन बस स्टैंड रोड से करीब दस हजार वाहन गुजरते हैं। वहीं, महेंद्रगढ़ रोड से भी प्रतिदिन करीब आठ हजार वाहन और रोहतक रोड से प्रतिदिन सात हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में इन मार्गों से प्रतिदिन करीब 25 हजार वाहन गुजरते हैं। बस स्टैंड रोड से दुपहिया वाहनों का तो महेंद्रगढ़ रोड से भारी वाहनों का आवागमन अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कहीं 15 तो कहीं 40 फुट की दूरी में रेलिंग टूटी
रोहतक रोड पर परशुराम चौक के समीप डिवाइर कंडम हो चुका है जबकि इसके मार्ग के अलावा बस स्टैंड रोड व महेंद्रगढ़ रोड पर डिवाइडर की रेलिंग टूटी हुई हैं। कहीं रेलिंग का 15 फुट का तो कहीं 40 फुट का टुकड़ा गायब है। इसके चलते आने-जाने का रास्ता बना हुआ है, जिससे लोगों के अलावा पशु गुजरते हैं।

------
वर्जन::
मुख्यमार्गों पर बने सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे। हम सभी मुख्यमार्गों की टूटी रेलिंग को जल्द ठीक करवा देंगे। बस स्टैंड रोड पर बने अवैध कट को सोमवार को हमने बंद करवा दिया है।
- कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed