फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A Contractor Shot dead in Charkhi Dadri of Haryana

हरियाणा : घर में बैठकर एक साथ पहले पिया हुक्का, जब ठेकेदार उठने लगा तो कर दी हत्या

Sun, 07 Feb 2021 10:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
A Contractor Shot dead in Charkhi Dadri of Haryana
मृतक नितिश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में चरखी दादरी के गांव दूधवा में जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार की शुक्रवार देर शाम बाइक सवार तीन युवकों ने घर में गोली मारकर हत्या कर दी। चिड़िया चौकी पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश होने से इनकार किया है। 

विज्ञापन


दूधवा निवासी एवं बीएसएफ से सेवानिवृत्त रामबीर ने बताया कि शुक्रवार शाम एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक उनके घर आए और उसके बड़े बेटे नितिश उर्फ जोनी (25) के बारे में पूछा। जोनी के घर पर न होने की बात सुनकर वे वहां से चले गए। संदेह होने पर उन्होंने नितिश को फोन घर बुला लिया। इसके बाद बाइक सवार तीन युवक उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


रामबीर ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे के साथ कमरे में हुक्का पीया और करीब 15 मिनट तक बातचीत की। जब नितिश हुक्का पीकर उठने लगा तो एक युवक ने देसी कट्टा निकालकर नितिश पर फायर कर दिया। गोली नितिश के सीने में लगी और उसने दम तोड़ दिया। वहीं, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। राजबीर ने बताया कि एक हत्यारोपी उनके गांव का ही रहने वाला है, जबकि दो अन्य उसके साथ ही घर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी पास था मृतक, महेंद्रगढ़ में लेता था ठेका 
रामबीर ने बताया कि नितिश बीएससी पास था और महेंद्रगढ़ शहर में पेयजल लाइन डालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के ठेके लेता था। उसका छोटा भाई मनीष इस समय दिल्ली में कोचिंग ले रहा है। नितिश दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों के अनुसार उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

सीआईए और डीएसपी पहुंचे मौके
वारदात के बाद चिड़िया चौकी प्रभारी बलबीर सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी समेत सीआईए और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी ने परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

 

एक नामजद समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने हत्या का फिलहाल कोई कारण नहीं बताया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। चार टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। - बली सिंह, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed