फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District will become green with 3 lakh 200 saplings, planting work started

Charkhi Dadri News: 3 लाख 200 पौध से हरा-भरा बनेगा जिला, रोपण कार्य शुरू

Fri, 07 Jul 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
District will become green with 3 lakh 200 saplings, planting work started
वन विभाग कार्यालय
चरखी दादरी। मानसून सत्र में इस बार जिले में तीन लाख दो सौ पौध रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग की ओर से पौध वितरण शुरू कर दिया गया है। जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान तीन लाख दो सौ पौधे लगाए जाएंगे। इनमें बीस हेक्टेयर सरकारी भूमि में 16 हजार पौधे, 35 हेक्टेयर पंचायती भूमि में 26 हजार 500 पौधे, शैक्षणिक संस्थाओं की दस हेक्टेयर भूमि में पांच हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र की दस किलोमीटर दूरी में सड़कों के किनारे 2500 पौधे, जिले के 45 जोहड़ों पर 450 पौधे, गांवों की बणी और शिवधाम की 26 हेक्टेयर भूमि में 13 हजार पौधे, किसानों के खेतों की 75 हेक्टेयर भूमि में सफेदा के 82 हजार 500 पौधे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


दिलीप सिंह ने बताया कि सरकार की पौधगिरी योजना के अंतर्गत 40 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जलशक्ति अभियान के तहत 40 हजार पौधों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्र की तीस हेक्टेयर भूमि में 6 हजार पौधे रोपित करवाए जाएंगे और 152 डी रोड पर 113 किलोमीटर दूरी में 28 हजार 250 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हैं छह नर्सरी
दिलीप सिंह ने बताया कि दादरी में कपूरी रामनगर, बिंद्राबन, सांजरवास, बरसाना, निमड़ बडेसरा और बाढड़ा सहित 6 नर्सरी हैं, जहां ये पौधे मिलेंगे। इनमें बड़, पीपल, पिलखन, सीरस, नीम, जामुन, अनार, आम, अमरूद, बेलपत्र, गुड़हल, गुलमोहर, गुलाब, लेसुआ, ईमली, जांडी, जाल आदि प्रजातियों के पौधे हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से किसानों के खेतों में क्लोन सफेदा फ्री लगाया जा रहा है। जो नागरिक पौधे लगाएं, वे उनकी देखभाल अवश्य करें और पौधों को नष्ट होने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed