{"_id":"667b42a2a3ebb5d4450ed224","slug":"district-council-meeting-held-after-six-months-development-works-worth-rs-1-crore-approved-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119454-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छह माह बाद हुई जिला परिषद की बैठक, एक करोड़ के विकास कार्याें पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छह माह बाद हुई जिला परिषद की बैठक, एक करोड़ के विकास कार्याें पर लगी मुहर
Wed, 26 Jun 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला परिषद की बैठक में मौजूद प्रधान मनदीप डालावास, उप-प्रधान रमेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। छह माह बाद मंगलवार को जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक करोड़ के नए विकास कार्याें पर मुहर लगी। इसके अलावा करीब साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्य अब तक पूरे न होने क मुद्दा भी उठा। जिला पार्षदों ने विकास की धीमी रफ्तार पर हालात बयां करते हुए बताया कि 6 माह बीतने के बाद भी कुछ विकास कार्याें के टेंडर नहीं लगे हैं और इसके चलते ग्रामीण परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं। अधिकारियों की ओर से जल्द ग्रामीण विकास को रफ्तार देने का आश्वासन दिया गया।
जिला परिषद की बैठक लघु सचिवालय सभागार में सीईओ प्रदीप कौशिक की मौजूदगी में हुई। बैठक में जिला परिषद के प्रमुख मनदीप डालावास, उप-प्रमुख रमेश देवी, जिला पार्षद अनुवीर रामलवास, मोहित रानीला समेत सभी जिला पार्षद मौजूद रहे। उन्होंने गांवों में अधूरे पड़े विकास कार्याें को पूरा करवाने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि दिसंबर 2023 में जिला परिषद की अंतिम बैठक हुई थी और उसके बाद अब करीब छह माह बाद बैठक आयोजित की गई है। इस समय अवधि में ग्रामीण विकास रफ्तार नहीं पकड़ पाया, जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। अब जिला परिषद जल्द से जल्द गांवों में विकास कार्याें को गति दें ताकि लंबे समय से समस्याओं का दंश झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिले।
जिला परिषद के प्रमुख मनदीप डालावास ने बताया कि बैठक में पार्षदों से नए विकास कार्याें के प्रस्ताव भी लिए गए। करीब एक करोड़ के प्रस्ताव भी पास किए गए और इसके लिए राशि जिला परिषद को मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इस राशि से सभी वार्डाें में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे। बैठक में जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता श्यामलाल, जिला परिषद के सदस्य सुनील हड़ौदी, नीलम, अशोक कादमा, शर्मिला देवी लाडावास, रविंद्र कुमार चरखी, सुभाष मान, अनुवीर रामलवास व अशोक कादमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांवों में करवाए जाने हैं ये काम
जिला परिषद उप-प्रमुख रमेश देवी ने कहा कि जल्द से जल्द ग्रामीणों की मांग अनुरूप गांवों में विकास कार्य करवाए जाएं। जिला पार्षद एडवोकेट रविंद्र चरखी ने कहा कि कुछ विकास कार्यों को धरातल पर परवान चढ़ाने की प्रक्रिया बेहद धीमी है और इसके चलते टेंडर प्रक्रिया तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। उन्होंने बताया कि गांवों में चौपाल, स्टेडियम की मरम्मत, लाइब्रेरी व जिम आदि का निर्माण करवाया जाना है।
वर्सन:
जल्द से जल्द गांवों में जनहित के मद्देनजर विकास कार्य करवाए जाएंगे। कुछ परियाेजनाओं पर काम शुरू हो चुका है, जबकि कुछ की टेंडर प्रक्रिया जल्द सिरे चढ़ा दी जाएगी। जिला पार्षदों को बैठक में आश्वस्त किया गया है। - मनदीप डालावास, प्रमुख, चरखी दादरी जिला परिषद।