{"_id":"6a173b513f1973c3b1074434","slug":"discussion-on-concrete-action-against-dry-intoxicants-increasing-police-patrolling-and-removing-encroachments-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-155824-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सूखे नशे पर ठोस कार्रवाई, पुलिस की गश्त बढ़ाने व अतिक्रमण हटवाने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सूखे नशे पर ठोस कार्रवाई, पुलिस की गश्त बढ़ाने व अतिक्रमण हटवाने पर की चर्चा
Thu, 28 May 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 28 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान शहर के लोगों से चर्चा करते हुए एसपी लोगेश कुमार। विज्ञप्ति
लघु सचिवालय के हॉल नंबर 1 में बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने एवं घटनाओं की जांच में पुलिस को काफी सहायता मिलती है।
-- -- -
सूखे नशे की कठोर कार्रवाई की मांग
समिति के सदस्यों ने बैठक में जिले में बढ़ रही नशे की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर सदस्यों ने कठोर कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ने सुझाव दिया कि फल एवं सब्जी विक्रेताओं की नियमित जांच की जाए ताकि नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इसके अतिरिक्त होटल, ढाबों एवं झुग्गी-झोपड़ियों में समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने की भी मांग रखी गई, जिससे असामाजिक तत्वों एवं गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
गश्त बढ़ाने पर चर्चा
बैठक में शहर के रोज गार्डन तथा अन्य संवेदनशील और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बढ़ रही गैरकानूनी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने इन क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा निगरानी मजबूत करने की आवश्यकता बताई। साथ ही शहर में बढ़ते अतिक्रमण और मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम की समस्या को लेकर भी सदस्यों ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद के समन्वय से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की।
-- -- -- --
बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की अपील
सदस्यों ने बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की नियमित मौजूदगी बढ़ाने की भी अपील की। उनका कहना था कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं जिससे आमजन विशेषकर महिलाओं एवं यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की गई।
-- -- -- -
बेल पर आए लोगों की हो विशेष निगरानी
बैठक के दौरान पैरोल एवं बेल पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। समिति सदस्यों ने कहा कि ऐसे अपराधियों की नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है ताकि वे पुनः किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हो सकें। बैठक में सभी सदस्यों ने जिले को अपराध एवं नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया
-- -- --
अपील : पुलिस को दें सूचना
पुलिस अधीक्षक ने समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक बिंदु पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपराध नियंत्रण, नशा मुक्त समाज और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।