फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Digvijay was in CharkhiDadari

विधानसभा चुनाव में चलेगी जजपा की आंधी : दिग्विजय

Wed, 31 Jul 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Digvijay was in CharkhiDadari
बाढ़डा में इनसो के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिं? - फोटो : CharkhiDadri
इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा देश व प्रदेश में तानाशाही अपना रही है। इसके चलते आज प्रदेश व देश के गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी व बेरोजगारों के साथ उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सत्ता के नशे में चूर है तो वहीं कांग्रेस व इनेलो उससे फिक्सिंग कर रहे हैं। प्रदेश में जजपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो सबके हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। यह बात उन्होंने बाढड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहरलाल सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का खोखला दावा कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता सब हकीकत जानती है। आज प्रदेश का खनन, ओवरलोडिंग व परिवहन विभाग में निजी बसों की कंपनियों को लाभ पहुंचाने के कितना गड़बड़झाला किया गया है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो के पास तो अब कुछ बचा नहीं है वहीं कांग्रेस से जनता पहले ही तोबा कर चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेसो का पांच अगस्त को हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस समारोह होगा। इसके लिए उन्होंने निमंत्रण दिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, विधायक राजदीप फौगाट, हलका अध्यक्ष विजय मंदोला, कर्मचारी सैल प्रदेश अध्यक्ष संजीव मंदोला, उमेद पातुवास, दादरी हलका अध्यक्ष कुलदीप सांगवान, मीडिया प्रभारी राजेंद्र, राजेश, इनसो जिला अध्यक्ष बबलू चौधरी, मोहित साहू, सोनू कांहड़ा, रिंकू जेवली, सचिन, राजेश, रामफल कादमा, भूप, विजय श्योराण इनसो, राजेश फौगाट, रामनिवास, संदीप, राजू मेहरा, संदीप, जयबीर साहब, कर्ण सिंह, ओमधारा काकड़ोली, हरपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed