फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deepak, accused of strangling his wife to death, arrested and sent to judicial custody

Charkhi Dadri News: पत्नी की गला घोंट हत्या करने का आरोपी दीपक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Deepak, accused of strangling his wife to death, arrested and sent to judicial custody
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 12 कबीर नगर में सोमवार रात को पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या के बाद से आरोपी भागा हुआ था और अब पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल, रोहतक जिले के गांव भगवतीपुर निवासी महिला आरती की शादी दो साल पहले वार्ड 12 निवासी दीपक के साथ हुई थी।
विज्ञापन


दीपक रंग-रोगन का काम करता है और आरती घर पर ही रहती थी। दोनों में शुरुआत से आपसी झगड़ा रहता था। सूत्रों के अनुसार दीपक अपनी पत्नी पर शक करता था और इसके चलते वह उससे मारपीट व झगड़ा करता था। सोमवार शाम को दीपक घर पहुंचा और उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह रसोईघर में गया और उसने चाकू लेकर अपनी हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन


यह करते हुए आरती ने देख लिया और कहा कि मुझे मार दो, सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इसके बाद दीपक ने उसे बेड रूम में ले जाकर उसका गाला घोंट दिया और घर से भाग गया। मृतका के पिता शीशपाल के बयान पर शहर थाना पुलिस ने दीपक, भूप, सावित्री व अनीता पर केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed