फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Death due to lightning on young man working in field in Dadri

Dadri: खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी बिजली, हादसे के वक्त महज 10 फुट की दूरी पर खड़ा था पिता

Wed, 23 Aug 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Aug 2023 12:35 PM IST
सार

दादरी में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है युवक अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था, तभी उसके ऊपर बिजली गिर गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Death due to lightning on young man working in field in Dadri
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में बाढड़ा निवासी एक युवक की मंगलवार रात बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक रवि (23) अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार बाढड़ा निवासी रवि बीएससी पास था। उसके चाचा संदीप ने बताया कि रवि को गत 21 अगस्त को हायर एजुकेशन के लिए कनाडा जाना था, लेकिन उसने कुछ दिन के लिए इसे स्थगित कर दिया। संदीप ने बताया कि उसका भतीजा रवि मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने पिता राजेश के साथ खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान मौसम के करवट लेने से बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर बिजली गिर गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
बिजली गिरने से रवि अचेत हो गया और सूचना पाकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। रवि को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बड़ा भाई है राजस्थान पुलिस में
बाढड़ा निवासी राजेश के दो बेटे थे। बड़ा बेटा अमित राजस्थान पुलिस में एएसआई तैनात है। वहीं, छोटा बेटा रवि अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए कनाडा जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की आंखों के सामने काल का ग्रास बना बेटा
घटना के वक्त राजेश अपने बेटे से करीब 10 फुट की दूरी पर खड़ा था। आसमान से ऐसा कहर बरपा जिसने राजेश को झकझोर कर रख दिया। उसे अपने छोटे बेटे  
बचाने तक का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed