{"_id":"5fff32398ebc3e340e659a00","slug":"dead-body-found-in-the-hisar-canal-three-days-after-the-girl-who-went-to-test-the-village-secretary-charkhidadri-news-rtk590743851","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव की परीक्षा देने गई युवती का तीन दिन बाद हिसार की नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव की परीक्षा देने गई युवती का तीन दिन बाद हिसार की नहर में मिला शव
विज्ञापन
काकड़ोली हट्ठी से भिवानी ग्राम सचिव की परीक्षा देने गई युवती का शव हिसार की एक नहर में मिला है। हिसार पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में नहर से शव बरामद किया। इससे पहले युवती के पिता की शिकायत पर गत 10 जनवरी को बाढड़ा थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
जानकारी के अनुसार गांव काकड़ौली हट्ठी निवासी किसान रोहतास ने गत दस जनवरी रविवार देर सायं पुलिस को अपनी बेटी मनीषा (24) के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी पुत्री भिवानी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर जुई कस्बे में पहुंचकर अचानक गायब हो गई। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर लोकेशन की जांच की तो हिसार क्षेत्र की मिली। पुलिस लोकेशन के समीप पर पहुंची, तो वहां नहर भी मिली। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने नहर में पानी का स्तर कम करवाया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में जांच की तो नहर से मनीषा का शव बरामद हुआ। बुधवार दोपहर बाद को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सको के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया और इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। मृतका के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
हिसार पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया है। मृतका के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पहले इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
बीर सिंह, बाढड़ा थाना प्रभारी